ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: तनी हटके सुता देहिया के दवाई चलता.. रंगबाज स्टाइल में ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ मस्ती करते दिखे बिहार के दारोगा, हो गया बड़ा एक्शन; देखिए.. Video

Bihar News: बिहार के सीवान में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी वर्दी में ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

Bihar News
दारोगा का वीडियो वायरल
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सीवान जिले का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो ज़ीरादेई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान अश्लील और फूहड़ भोजपुरी गानों पर डांस होता दिख रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस कार्यक्रम में वर्दी में मौजूद एक दारोगा और 112 गाड़ी का ड्राइवर महिला डांसरों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।


वीडियो में दारोगा के साथ कार्यक्रम में कई अन्य पुलिसकर्मी भी स्टेज के सामने बैठकर बार बालाओं के अश्लील डांस का आनंद लेते दिखे। कुछ पुलिसकर्मी इस दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर रहे थे। यह वीडियो उस वक्त सामने आया है जब बिहार पुलिस प्रशासन ने अश्लील भोजपुरी गानों और सार्वजनिक जगहों पर इस तरह के कार्यक्रमों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। 


बावजूद इसके, खुद पुलिसकर्मी ही इस आदेश की धज्जियां उड़ाते नजर आए हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस महकमे की काफी आलोचना हो रही है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब कानून की रखवाली करने वाले ही ऐसे कृत्यों में शामिल होंगे, तो नियमों का पालन कौन करेगा? 


वीडियो वायरल होते ही एसपी ने वीडियो की जांच कराई। जांच के बाद एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान जिरादेई थाना के डायल 112 पर प्रतिनियुक्ति पु०अ०नि० विनोद कुमार एवं चालक रूपेश कुमार सिंह के रूप में की गई। जो अपने ड्यूटी से अनुपस्थित होकर पचरुखी थाना क्षेत्र के नारायणपुर में ऑर्केस्ट्रा देखने चले गए थे।





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता