ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : तेज आवाज के साथ गंडक नहर पर बना पुल गिरा : पहले पिलर धंसा फिर देखते ही देखते ध्वस्त हो गया पुल

SIWAN : सीवान में गंडक नहर पर बना पुल अचानक टूटकर ध्वस्त हो गया। पुल गिरने से अचानक आई तेज आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। पिलर धंसते ही कुछ ही मिनट में पुल धड़ाम से गिर गया। इस ह

बिहार : तेज आवाज के साथ गंडक नहर पर बना पुल गिरा : पहले पिलर धंसा फिर देखते ही देखते ध्वस्त हो गया पुल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : सीवान में गंडक नहर पर बना पुल अचानक टूटकर ध्वस्त हो गया। पुल गिरने से अचानक आई तेज आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। पिलर धंसते ही कुछ ही मिनट में पुल धड़ाम से गिर गया। इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुल ध्वस्त होने का लाइव वीडियो भी सामने आया है। घटना दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत की है।


बताया जा रहा है कि यह पुल काफी पुराना था। पिछले वर्ष नहर का निर्माण कराया गया था, लेकिन नहर बनाने में लापरवाही बरती गई। जिसके कारण पानी के तेज बहाव से पुल के पिलर से मिट्टी का कटाव होने लगा। जिसके बाद पुल का पिलर धंसने लगा और कुछ ही मिनटों में पुल ताश के पत्तों की तरह ध्वस्त हो गया। पुल ध्वस्त होने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है।


गंडक नहर पर बना यह पुल महाराजगंज प्रखंड के पटेढी बाजार और दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ पंचायत को जोड़ता था। इस पुल के सहारे हजारों लोग इस पार से उस पार आते-जाते थे। लेकिन अब लोगों को पास के गांव में जाने के लिए भी काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी बना हुआ है। आक्रोशित लोगों ने मांग की है कि पुल गिरने की जांच की जाए और जल्द से जल्द दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।