ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

BIHAR CRIME NEWS : आरर्केस्ट्रा डांसर की संदिग्ध हालत में मौत, अब सहेली ने बताई बड़ी बात

BIHAR CRIME NEWS : बिहार के सिवान से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक आर्केस्ट्रा डांसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कदम मोड़ इलाके का है। यहां लटकी हुई लाश मिली

BIHAR CRIME NEWS :
BIHAR CRIME NEWS :
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR CRIME NEWS : बिहार के सिवान से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक आर्केस्ट्रा डांसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कदम मोड़ इलाके का है। यहां लटकी हुई लाश मिली तो इलाके में सनसनी फैल गई। उसके बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल,घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में लग गई है। 


जानकारी के अनुसार, फस्सिल थाना क्षेत्र के कदम मोड़ इलाके में एक युवती का लटकता हुआ लाश बरामद किया गया है। मृतका की पहचान कोलकाता निवासी डोली ठाकुर के रूप में हुई है, जो कदम मोड़ पर रहकर आर्केस्ट्रा में नृत्य करती थी। फिलहाल पुलिस ने मृतक की डेड बॉडी को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।


वहीं, इस घटना को लेकर मृतका की सहेली के बताया कि बुधवार रात वे लोग एक कार्यक्रम साथ थे। लौटने के बाद साथ में खाना खाकर साथ सो गए थे। सुबह एक युवक का फोन आया जिसने कहा कि छत पर जाकर देखो, तुम्हारी सहेली ने क्या किया है। जब वह छत पर पहुंची, तो डोली को फांसी के फंदे से झूलता पाया। यह देखकर मैं परेशान हो गई और ग्रुप के अन्य साथियों की घटना की जानकारी दी।


इधर,इस घटना को लेकर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि प्रथम दृष्टि में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनो ऐंगल से छानबीन कर रही है।