ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बाढ़ पीडितों की मदद को युद्ध स्‍तर पर राहत कार्य में लगा खेसारीलाल यादव खेसारी फाउंडेशन

SIWAN : बिहार में आयी भीषण बाढ़ से बड़ी संख्‍या में लोग प्रभावित हैं, जिसकी मदद के लिए अब भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव एक बार फिर से आगे आये हैं. खेसारीलाल यादव का खेसारी फाउंडेशन इन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SIWAN : बिहार में आयी भीषण बाढ़ से बड़ी संख्‍या में लोग प्रभावित हैं, जिसकी मदद के लिए अब भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव एक बार फिर से आगे आये हैं. खेसारीलाल यादव का खेसारी फाउंडेशन इन दिनों महाराजगंज विधान सभा के बड़का, नगवां आदि कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्ध स्‍तर पर राहत व बचाव के कार्य में लगे हैं. फाउंडेशन के वर्कर हर बाढ़ प्रभावित तक मदद पहुंचाने का काम कर रहे हैं.


वहीं, खेसारीलाल यादव ने इस बारे में कहा कि बिहार बाढ़ से हर साल तबाह रहता है. ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि हम बाढ़ पीडितों की मदद करें. आखिर उनलोगों की वजह से ही हम हैं. इस बार भी बाढ़ ने लोगों का जीवन तबाह कर दिया है. ऐसे में  खेसारी फाउंडेशन जमीन पर उतर कर लोगों के बीच जरूरत की सामग्री उपलब्‍ध करवा रहे हैं. किसी को कोई परेशानी न हो इस बात का ध्‍यान रख रहे हैं. राहत व बचाव कार्य हमारी ओर से हर जिले में जारी रहेगा. हम सामर्थवान लोगों से भी अपील करते हैं कि वे भी मुसीबत में मदद को आगे आयें.

आपको बता दें कि खेसारीलाल यादव हर साल बिहार के बाढ़ पीडितों की मदद को समाने आते हैं. वे फिल्‍म के अलावा अपने सामाजिक दायित्‍वों का निर्वहन भी बखूबी करते हैं.