ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

BIHAR CRIME : बालू-सीमेंट की दुकान पर 6 राउंड फायरिंग, मजदूर को लगी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

SIWAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों के साथ हत्या, लूट , छिनतई और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला

BIHAR CRIME : बालू-सीमेंट की दुकान पर 6 राउंड फायरिंग, मजदूर को लगी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SIWAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों के साथ हत्या, लूट , छिनतई और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ बदमाशों का आतंक देखने को मिल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में आतंक का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक सिवान मेंसीमेंट-बालू की दुकान पर बदमासों ने 6 राउंड फायरिंग की है। इस घटना में एक मजदूर घायल हो गया। यह मामला नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मोहल्ले की है। इस  घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अर्जुन यादव की बालू-सीमेंट की दुकान है। रोज की तरह सभी दुकान बंद कर रहे थे तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने आकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। 


बताया जा रहा है कि जमीन को अभिषेक उर्फ जिम्मी ने अर्जुन यादव के नाम एग्रीमेंट किया था। दूसरे पक्ष का भी उसी प्लॉट के आसपास जमीन थी। जिसमे मापी के दोरान गोलीबारी हुई थी। अब एक बार फिर इस तरह दुकान पर 6 राउंड गोलीबारी किसी बड़ी घटना का संकेत भी हो सकता है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उधर नगर थाना प्रभारी राजू कुमार ने कहा कि घटना की छानबीन की जा रही है। 


इधर, अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गयी। दुकान बंद कर रहे एक मजदूर को हांथ में गोली लग गई।जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान शहर के सूरापुर गांव निवासी देव चंद मांझी के रूप के रूप में हुई है।