ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BIHAR NEWS : असंतुलित होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से दो युवकों की मौत; परिजनों में मातम का माहौल

SIWAN : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीवान जिले के मैर

BIHAR NEWS :  असंतुलित होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से दो युवकों की मौत; परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SIWAN : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर में गोबिंद ब्रह्म के स्थान पर ट्रैक्टर पलटने से एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों युवक खेत की जुताई कर वापस अपने घर लौट रहे थे।


वहीं, इस दौरान खेत के मेड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे दोनों युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गये। मृतक की पहचान कबीरपुर गांव के 18 वर्षीय रजनीश कुमार सिंह और 12 वर्षीय रौशन कुमार शर्मा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है की खेत जोतकर ट्रैक्टर पर सवार होकर रजनीश व रौशन अपने घर जा रहे थे। जैसे ही गोबिंद ब्रम्ह स्थान पर टैक्टर पहुंचा की मेड़ पर चढ़ाने के दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट गया। इसमें ये दोनों टैक्टर के अंदर दब गये। 


घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीणों ने दोनों को घायल अवस्था में बाहर निकाला। सूचना पर प्रमुख वीरेंद्र भगत घायलों को लेकर रेफरल अस्पताल मैरवा पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने दोनो युवकों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन शव लेकर चले गये थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाइ की जायेगी।