ब्रेकिंग
नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी

सीवान में SBI स्टाफ की मौत, परिजनों के अनुरोध के बाद भी सदर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने नहीं लिया कोरोना सैंपल

SIWAN: भारतीय स्टेट बैंक के स्टाफ विभूति रमन की मौत हो गई. मृतक विभूति को लगभग 10 दिनों से बुखार था. इलाज भी एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था. लेकिन उस दौरान उनकी मौत

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SIWAN:  भारतीय स्टेट बैंक के स्टाफ विभूति रमन की मौत हो गई.  मृतक विभूति को लगभग 10 दिनों से बुखार था. इलाज भी एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था. लेकिन उस दौरान उनकी मौत हो गई. घरवालों को कोरोना का शक हो रहा था. शव को लेकर सदर हॉस्पिटल ले गए और सैंपल लेने का अनुरोध किया, लेकिन डॉक्टर ने नहीं लिया. 

 दहशत में परिवार

विभूति के शव को जांच के लिए सदर हॉस्पिटल लाया. लेकिन यहां इंट्री करने और जांच करने से इनकार कर दिया गया. बार बार परिजनों द्वारा यह कहा जाता रहा कि कही कोरोना से मौत हुई होगी तो पूरे मोहल्ले में फैल सकती है.लेकिन सभी बातों को दरकिनार करते हुए उन्हें कहा गया कि आप शव को लेकर यहां से निकल जाए. इस पर मृतक के परिजन शव तो लेकर घर चले गए.


कुछ हुआ तो कौन होगा जिम्मेवार

परिजनों ने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर किसी तरह की बीमारी फैलती है तो इसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन व सदर हॉस्पिटल के अधिकारियों की होगी. सवाल यह उठता है कि हॉस्पिटल में क्यों नही जांच का सैम्पल लिया गया. वह भी ऐसे में जब सीवान में कोरोना के 32 मरीज मिले है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता