ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति

बिहार में 8 MLC सीटों पर चुनाव से पहले मुख्यमंत्री आवास पर हुई NDA की बैठक में चुनावी रणनीति और गठबंधन में आपसी समन्वय पर चर्चा हुई। CM सम्राट चौधरी ने 9 सितंबर को शाम 3:30 बजे विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है, जिसमें NDA के सांसद और विधायक शामिल होंगे।

बिहार न्यूज
9 सितंबर को विधामंडल दल की बैठक
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:मुख्यमंत्री आवास पर चल रही एनडीए की बैठक खत्म हो गयी है। सीएम सम्राट चौधरी ने 09 सितंबर को साढ़े तीन बजे विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है। जिसमें एनडीए के तमाम सांसद, विधायक शामिल होंगे। 


लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मंत्री संजय पासवान भी आज सीएम आवास पर आयोजित बैठक में शामिल हुए। बैठक खत्म होने के बाद सीएम हाउस से बाहर निकलने के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। बताया कि एनडीए के प्रदेश अध्यक्षों और नेताओं को आज सीएम आवास पर बुलाया गया था। आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर आज चर्चा हुई। 


मंत्री संजय पासवान ने बताया कि कैसे सभी सीटों पर जीत हासिल कर सकते हैं, इस पर आज हुई बैठक में चर्चा हुई। इसे चुनौती के रूप में लेने को कहा गया है। इसे लेकर कई दिशा निर्देश भी दिये गये हैं। वही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आगामी 9 सितंबर को साढ़े तीन बजे विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है। जिसमें सभी विधायकों और सांसदों को उपस्थित होने को कहा गया है। 


यह भी कहा गया है कि जिनके भी दल के अंदर खटपट है उसे जल्द से जल्द सलटाने को कहा गया है। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद बात करेंगे। मंत्री संजय पासवान ने कहा कि एनडीए का पार्टनर होने के नाते मेरी भी जिम्मेदारी बनती है कि जो भी हमारे पासवान समाज के वोटर हैं वो एनडीए के पक्ष में मतदान करें। हमारे समाज के वोटर एमएलसी चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को ही वोट करेंगे। 


बता दें कि बुधवार की शाम में बिहार में 8 MLC सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले NDA में चल रही राजनीतिक गतिविधियों के बीच मुख्यमंत्री आवास पर गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गयी थी। इस बैठक में NDA के सहयोगी दलों के प्रमुख नेता और मंत्री शामिल हुए थे।


बैठक में जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव, उमेश कुशवाहा, संजय झा और संजय गांधी मौजूद थे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, संगठन महामंत्री विखु भाई दलसानिया, जनक राम समेत अन्य नेता और विधायक बैठक में शामिल हुए।


सीएम हाउस पर आयोजित एनडीए की बैठक में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) की ओर से मंत्री दीपक प्रकाश और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) की ओर से मंत्री संतोष सुमन शामिल हुए। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की ओर से दोनों मंत्री संजय सिंह और संजय पासवान बैठक में मौजूद हुए। 


पटना से लिंगम की रिपोर्ट