ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह, नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह, नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी

कन्हैया ने बाबा साहेब को किया नमन, लेकिन देशरत्न राजेंद्र प्रसाद को गए भूल

SIWAN: सीपीआई नेता और जेएनयू के पूर्व छात्रा नेता कन्हैया कुमार आज जन-गण-मन यात्रा के दौरान सीवान पहुंचे. कन्हैया ने शहीद चंद्रशेखर, बाबा भीमराव अंबेडकर और दारोगा प्रसाद राय की प्र

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SIWAN: सीपीआई नेता और जेएनयू के पूर्व छात्रा नेता कन्हैया कुमार आज जन-गण-मन यात्रा के दौरान सीवान पहुंचे. कन्हैया ने शहीद चंद्रशेखर, बाबा भीमराव अंबेडकर और दारोगा प्रसाद राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. लेकिन कुछ कदमों की दूरी पर स्थिति देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना भूल गए. जबकी चारों प्रतिमा एक दूसरे के सामने ही हैं. 

सीवान के लोगों में गुस्सा

कन्हैया से यह गलती हुई या कन्हैया  ने जान बूझकर इस तरह किए इसका तो जवाब वह खुद देंगे, लेकिन इसको लेकर सीवान के लोगों में कन्हैया के प्रति गुस्सा जरूर हो गया है. इसको लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है. 

बिहार में यात्रा पर निकले हैं कन्हैया

बेगूसराय से लोकसभा का चुनाव हार चुके कन्हैया कुमार बिहार में 30 जनवरी से पश्चिम चंपारण के भितहरवा से एनआरसी-सीएए के खिलाफ जन-गण-मन यात्रा पर निकले हैं. इसको लेकर एक दिन में वह दो जिलों में यात्रा कर रहे हैं. यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे हैं. यह  यात्रा भितरहरवा के बापूधाम से शुरू हुआ है और ये यात्रा गांधी मैदान पटना में 29 फरवरी को खत्म होगी. इस दिन गांधी मैदान में CAA, NRC और NPR  के विरोध में महारैली का आयोजन किया जाएगा.