ब्रेकिंग
Patna News : गांधी मैदान जाना है तो सावधान! आज बदल गया पटना का ट्रैफिक रूट, जानें कौन-सी सड़क बंदBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 11 जिलों में आंधी-बिजली का खतराथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणPatna News : गांधी मैदान जाना है तो सावधान! आज बदल गया पटना का ट्रैफिक रूट, जानें कौन-सी सड़क बंदBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 11 जिलों में आंधी-बिजली का खतराथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

सीवान फायरिंग कांड पर तेजस्वी का शक्ति प्रदर्शन, 5 KM मार्च से सरकार को घेरेंगे; राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन

सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान कथित AK-47 फायरिंग के मामले पर तेजस्वी यादव आज पटना में 5 KM मार्च निकालेंगे। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग करेंगे।

सीवान फायरिंग कांड पर तेजस्वी का शक्ति प्रदर्शन, 5 KM मार्च से सरकार को घेरेंगे; राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

पटना: सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर AK-47 से फायरिंग के मामले ने बिहार की सियासत को एक बार फिर गरमा दिया है। इस मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव बुधवार को राजधानी पटना की सड़कों पर उतरेंगे। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जेपी गोलंबर से लोक भवन तक करीब 5 किलोमीटर लंबा मार्च निकाला जाएगा। RJD ने इस प्रदर्शन को छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई बताते हुए बड़ी संख्या में लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है।

मार्च की शुरुआत सुबह 10 बजे जेपी गोलंबर से होगी। इसके बाद तेजस्वी यादव के नेतृत्व में RJD नेता और कार्यकर्ता बेली रोड के रास्ते लोक भवन पहुंचेंगे। मार्च में राजद के विधायक, सांसद, MLC, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में छात्र और युवा भी शामिल होंगे। लोक भवन पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव राज्यपाल सैयद अता हसनैन को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन के जरिए सीवान की घटना में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी।

लालू यादव ने भी मार्च को दिया समर्थन

तेजस्वी यादव के इस आंदोलन को RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का भी समर्थन मिला है। लालू यादव ने सोशल मीडिया के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं से मार्च में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए लिखा, “मोदी जी, दाल-भात खाओ यूथ का फ्यूचर मत खाओ।” लालू यादव के इस बयान के बाद RJD कार्यकर्ताओं में भी प्रदर्शन को लेकर उत्साह बढ़ा है।

AK-47 फायरिंग पर तेजस्वी ने सरकार से पूछा सवाल

मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने सीवान में हुई कथित AK-47 फायरिंग को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर AK-47 चलाने का आदेश किसने दिया? तेजस्वी का आरोप है कि छात्र आंदोलन के दौरान कई छात्र घायल हुए और घटना को लेकर सरकार तथा प्रशासन की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए।

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि सरकार की ओर से दाखिल हलफनामे में गोली चलने की बात स्पष्ट है। ऐसे में उनका सवाल है कि अगर AK-47 से गोली चली तो इसे चलाने का आदेश किसने दिया? उन्होंने सरकार से इस पूरे मामले पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की है।

DM-SP के तबादले पर भी RJD हमलावर

सीवान के DM और SP के तबादले को लेकर भी तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा है। उनका कहना है कि RJD की मांग सिर्फ अधिकारियों के तबादले तक सीमित नहीं है। पार्टी जिम्मेदार अधिकारियों के निलंबन की मांग कर रही है। तेजस्वी के मुताबिक केवल अधिकारियों का तबादला कर देने से मामले की जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती और पूरे घटनाक्रम की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

सरकार की ओर से सीवान के DM विवेक रंजन मैत्रेय को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रखा गया है। वहीं सीवान के SP पूरन कुमार झा को भी हटाकर भारत सोनी को नया SP बनाया गया है। पूरन कुमार झा को भी वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रखा गया है।

सड़क से राजभवन तक सरकार को घेरने की तैयारी

तेजस्वी यादव का यह मार्च ऐसे समय हो रहा है, जब सीवान की घटना को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है। RJD इस मुद्दे को छात्रों और युवाओं की आवाज से जोड़कर सरकार के खिलाफ राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।

जेपी गोलंबर से लोक भवन तक प्रस्तावित मार्च को RJD के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ेंगे और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग करेंगे।

सीवान फायरिंग कांड अब सिर्फ एक प्रशासनिक घटना का मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह बिहार की सियासत में बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। एक तरफ सरकार की ओर से प्रशासनिक कार्रवाई के तहत DM और SP को हटाया गया है, तो दूसरी तरफ RJD इसे पर्याप्त नहीं मान रही है। ऐसे में तेजस्वी यादव का आज का मार्च सरकार पर कितना राजनीतिक दबाव बनाता है और राज्यपाल को सौंपे जाने वाले ज्ञापन के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई होती है, इस पर सबकी नजर रहेगी।