ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

Road Accident: सीवान में ट्रक-कार की भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

Road Accident: बिहार के सीवान जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Road Accident
सड़क हादसे में मौत
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: बिहार के सीवान जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सीवान-पटना रोड पर सिसईं गांव के पास हुई, जहां एक कार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। 


बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक हाल ही में फ्लाइट से पटना एयरपोर्ट पर उतरे थे और अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है, लेकिन कार में मिले सामान के आधार पर उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।


घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने सड़क से मलबा हटवाया और यातायात सामान्य करने में जुट गई है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।