ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

सीवान: एम्बुलेंस घोटाला मामले को लेकर AISF का प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला फूंका

SIWAN: सीवान में एम्बुलेंस घोटाला मामले पर राजनीति तेज हो गयी है। इसे लेकर AISF कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। स

सीवान: एम्बुलेंस घोटाला मामले को लेकर AISF का प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला फूंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: सीवान में एम्बुलेंस घोटाला मामले पर राजनीति तेज हो गयी है। इसे लेकर AISF कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के गृह जिले में ही उनके खिलाफ AISF कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध जताया गया।


ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने सीवान सदर अस्पताल के समक्ष जमकर नारेबाजी की और जिले में एम्बुलेंस घोटाले को लेकर कई सवाल खड़े किए। इस दौरान  AISF कार्यकर्ताओं ने बताया कि जो एम्बुलेंस 7 लाख में खरीदना था उसे 22 लाख में खरीदा गया। 


इसे लेकर पूर्व विधायक व जेडीयू नेता बिक्रम कुमार ने डीएम से लेकर सीएम नीतीश कुमार तक को चिट्ठी लिखी थी और कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि इस मामले में डीएम अमित कुमार पांडेय ने सफाई देते हुए कहा था कि इस मामले की जांच की जा रही है। 


आज सीवान में AISF के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के खिलाफ हल्ला बोला। AISF कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के सैकड़ों मौजूद रहे।    


रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता