ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

BIHAR: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, इलाके में पसरा मातम

सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र में मौराहा पुल के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक बारात से लौट रहे थे, पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। मौराहा पुल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। खुशियों के माहौल में शामिल होकर लौट रहे दोनों दोस्तों की असमय मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सीतामढ़ी के बढ़िया गांव में एक बारात में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नानपुर थाना क्षेत्र के मौराहा पुल के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत घनश्यामपुर बेसी पंचायत के निवासी के रूप में हुई है। मृतकों में रोशन कुमार पंडित (पिता: सोहन पंडित), उम्र लगभग 18 वर्ष और जितेंद्र दास (पिता: जय किशन दास), उम्र लगभग 20 वर्ष शामिल हैं।


घटना की सूचना मिलते ही नानपुर थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ या बाइक के अनियंत्रित होने के कारण दोनों की जान गई है। इस घटना से दोनों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता