ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

युवाओं में REEL बनाने की सनक: गणतंत्र दिवस पर पुलिस की गाड़ी पर लड़की ने बनाए रील, वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल

Bihar News: सीतामढ़ी में गणतंत्र दिवस के मौके पर आरक्षित सरकारी वाहन पर रील बनाने वाली क्रिएटर की घटना सोशल मीडिया पर वायरल, प्रशासन में हड़कंप।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से प्रशासनिक मर्यादाओं को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर डीएम और एसपी के लिए आरक्षित सरकारी वाहन पर मानसी नाम की एक रील क्रिएटर ने वीडियो शूट किया।


जानकारी के अनुसार, यह घटना पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड की है, जहां गणतंत्र दिवस की परेड के मद्देनजर वाहन को विशेष ड्यूटी पर रखा गया था। आम नागरिकों का वाहन के पास जाना वर्जित था, लेकिन मानसी न केवल वाहन के पास पहुँची बल्कि उस पर सवार होकर फिल्मी अंदाज में रील बनाने लगी।


वीडियो में यह भी दिखा कि वहां मौजूद कुछ सिपाही मानसी के साथ खड़े रहे, जबकि कुछ अन्य सिपाही ने अपने मोबाइल में उसकी तस्वीरें कैद कीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक खेमे में हड़कंप मच गया है। घटना ने सुरक्षा में बड़ी चूक और नियमों के उल्लंघन को उजागर कर दिया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता