ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

SITAMARHI: पराई औरत की खातिर बीवी की हत्या: LIC का पैसा अपने नाम करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर से पति ने करवाया मर्डर

घटना सीतामढ़ी के बैरगनियां थाना क्षेत्र की है। 2 मई को पूर्व प्रखंड प्रमुख की हत्या उसके पति ने सुपारी किलर से करवाई थी। जिसके बाद खुद बैरगनियां थाने में केस दर्ज कर 4 लोगों को नामजद बनाया था। चारों पर झूठा केस दर्ज कर दिया था।

bihar
© google
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी पुलिस ने बैरगनिया के पूर्व प्रखंड प्रमुख की हत्या का खुलासा किया है। मृतका के पति ने खुद पत्नी की हत्या सुपारी किलरों को दो लाख रूपये देकर करवाई थी। जब इस हत्याकांड से पर्दा उठा तब पुलिस भी हैरान रह गयी। पति ने सुनियोजित तरीके से पत्नी की हत्या करवाई थी। सीतामढ़ी SP अमित रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हत्याकांड का उद्भेदन किया। 


सीतामढ़ी SP ने बताया कि पूर्व प्रमुख का हत्यारा और कोई नहीं बल्कि उसका पति ही है। जिसने पत्नी के इंश्योरेंश का पैसा पाने के लिए हत्या की षडयंत्र रच दिया। पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था। इसलिए उसने पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए सुपारी किलर की तलाश की। पति दूसरी महिला को पाना चाहता था, उसे अपनी पत्नी बनाना चाहता था और पहली पत्नी के बीमा का पैसा भी अपने नाम करना चाहता था। इसी मकसद से उसने सुपारी किलर को दो लाख रूपये देकर पत्नी की हत्या करवाई थी। पति भूषण बिहारी और कॉन्ट्रैक्ट किलर रॉबिन कुमार उर्फ परवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार किया है। 


घटना सीतामढ़ी के बैरगनियां थाना क्षेत्र की है। 2 मई को पूर्व प्रखंड प्रमुख की हत्या उसके पति ने सुपारी किलर से करवाई थी। जिसके बाद खुद बैरगनियां थाने में केस दर्ज कर 4 लोगों को नामजद बनाया था। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस कप्तान ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, सीतामढ़ी के नेतृत्व में बैरगनियाँ थानाध्यक्ष के साथ एसआईटी  का गठन किया और जांच शुरू की। अनुसंधान के क्रम में इस बात का पता चला कि मृतका के पति भाई भूषण बिहारी ने ही अपनी पत्नी की हत्या करवाई थी। इसके लिए रॉविन कुमार उर्फ परवा एवं अन्य दो सहयोगियों को 2,00,000 (दो लाख) रूपये की सुपारी दी थी। हत्या की साजिश प्रिया रानी डिग्री कॉलेज परिसर में रची गई थी। 


यह साजिश विगत तीन-चार माह से की जा रही थी। निर्धारित तिथि को रात्रि लगभग 08:00 रविन कुमार उर्फ परवा द्वारा गोली चलाई गई जिससे मृतिका गम्भीर रूप से घायल हो गई तथा ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतका के पति भाई भूषण बिहारी और रविन कुमार उर्फ परवा को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि अन्य अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस हत्याकांड के खुलासे से इलाके के लोग भी हैरान हैं। 




रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता