ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

तेजस्वी के विभाग का बुरा हाल! कड़ाके की ठंड में तड़पते मरीज को फर्श पर लिटाया, ऐसे दूर होगी बदहाली?

SITAMARHI: तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम के साथ साथ कई विभागों के मंत्री भी हैं। उन विभागों में काफी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विभाग भी शामिल है। मंत्री बनने के बाद तेजस्वी ने बिहार

तेजस्वी के विभाग का बुरा हाल! कड़ाके की ठंड में तड़पते मरीज को फर्श पर लिटाया, ऐसे दूर होगी बदहाली?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम के साथ साथ कई विभागों के मंत्री भी हैं। उन विभागों में काफी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विभाग भी शामिल है। मंत्री बनने के बाद तेजस्वी ने बिहार के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का सपना दिखाया था लेकिन उन्हें मंत्री बने डेढ़ साल से अधिक का समय बीत गया लेकिन स्वास्थ्य विभाग की बदहाली दूर नहीं हुई और मुंगेरी लाल के हसीन सपने टूट गए।


दरअसल, सीतामढ़ी से जो तस्वीर सामने आई है उशने तेजस्वी यादव के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। मामला डुमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां कड़ाके की ठंड में तड़पते मरीजों को फर्श पर सुला दिया गया, जिसकी तस्वीर सामने आई है। जहां बेड नहीं मिलने के कारण मजबूरन सारी रात महिला मरीजों को फर्श पर सोना पड़ा।


जानकारी के मुताबिक, डुमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण ऑपरेशन के लिए कैंप लगाया गया था। ऑपरेशन के बाद मरीजों को बेड तक नसीब नहीं हुआ और कड़ाके की ठंड में महिला मरीजों को ऑपरेशन के बाद फर्श पर ही लिटा दिया गया। बंध्याकरण ऑपरेशन के लिए जिले के विभिन्न इलाकों से मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे थे लेकिन ऑपरेशन के बाद उन्हें बेड की जगह ठंड में फर्श पर सोने के लिए कहा गया।


बता दें कि एक तरफ जहां मिशन 60 के तहत स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति दुरुस्त करने का दावा किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव के स्वास्थ्य विभाग की असली हकीकत क्या है? इसकी तस्वीर सीतामढ़ी के डुमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिली, जहां महिला मरीज को एक बेड तक नसीब नहीं हुआ। तस्वीरें सामने आने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि तेजस्वी यादव इस तरह से स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को दूर करेंगे?

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता