ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

घर-घर जाकर लोगों से वोट मांग रहे सुनील कुशवाहा, सीतामढ़ी को सबसे विकसित विधानसभा बनाने का किया वादा

SITAMARHI : सीतामढ़ी के राजद प्रत्याशी तथा निवर्तमान विधायक सुनील कुशवाहा ने कहा कि अगले 5 सालों में वह सीतामढ़ी विधान सभा को सबसे विकसित क्षेत्र बनाएंगे.अपने चुनावी अभियान के तहत सुनील कुशव

घर-घर जाकर लोगों से वोट मांग रहे सुनील कुशवाहा, सीतामढ़ी को सबसे विकसित विधानसभा बनाने का किया वादा
Anamika
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी के राजद प्रत्याशी तथा निवर्तमान विधायक सुनील कुशवाहा ने कहा कि अगले 5 सालों में वह सीतामढ़ी विधान सभा को सबसे विकसित क्षेत्र बनाएंगे.

अपने चुनावी अभियान के तहत सुनील कुशवाहा ने सीतामढ़ी शहर के वार्ड नंबर 1 से वार्ड नंबर 14 तक लोगों के घर-घर जाकर उनके पैर छुए और वोट मांगा. इस दौरान उनके सैकड़ों समर्थक उनके साथ थे.  क्षेत्र भ्रमण के दौरान सुनील कुशवाहा ने कहा कि इस बार फिर से वह विधायक बनते हैं तो सीतामढ़ी विधान सभा को सबसे विकसित विधानसभा बनाएंगे और तेज गति से विकास करेंगे.

 सुनील कुशवाहा को राष्ट्रीय जनता दल ने फिर से प्रत्याशी बनाकर सीतामढ़ी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा है और वो पार्टी के विश्वास पर खरा उतरेंगे. आपको बता दें कि सुनील कुशवाहा ने वर्तमान सांसद तथा उस समय के बीजेपी प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू को करारी शिकस्त दी थी. सुनील कुशवाहा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता