ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

सीतामढ़ी में सनसनीखेज वारदात! शौच के लिए निकली युवती को बदमाशों ने मारी गोली, इलाके में दहशत

Bihar News: सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र में देर रात एक युवती पर गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। शौच के लिए घर से निकली 18 वर्षीय युवती को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। गंभीर हालत में युवती का इलाज...

सीतामढ़ी में सनसनीखेज वारदात! शौच के लिए निकली युवती को बदमाशों ने मारी गोली, इलाके में दहशत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक बेहद गंभीर और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पुपरी थाना क्षेत्र में शौच के लिए घर से निकली एक 18 वर्षीय युवती को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है।


यह मामला पुपरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात युवती सानिया खातून घर से शौच के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे निशाना बनाया और अचानक गोली चला दी। गोली युवती के कमर के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ी।


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर वहां से फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को तत्काल इलाज के लिए पुपरी पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


घायल युवती की पहचान दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अमझौर निवासी सलाउद्दीन की पुत्री सानिया खातून (18 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अपने माता-पिता के साथ पुपरी में रहकर एक बिस्कुट फैक्ट्री में काम करती थी, जबकि उसके पिता फल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।


घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव और आसपास के इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर एक युवती को किस वजह से निशाना बनाया गया।


फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में गोली मारने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।