ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

बिहार के सरकारी मॉडल स्कूल में बार बाला का डांस! सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल

सीतामढ़ी के एक सरकारी मॉडल स्कूल परिसर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें गणेश पूजा के दौरान महिला डांसरों का कार्यक्रम नजर आ रहा है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले में आधिकारिक जांच की जानकारी सामने नहीं आई है।

Bihar School News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar School News: सीतामढ़ी के नानपुर प्रखंड के रायपुर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन सह मॉडल उच्च विद्यालय का एक कथित वायरल वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में गणेश पूजा के मौके पर विद्यालय परिसर में बनाए गए मंच पर महिला डांसर डांस करती नजर आ रही हैं। मंच से बज रहे गानों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।



बताया जा रहा है कि गणेश पूजा के अवसर पर विद्यालय परिसर में मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान मंच पर महिला डांसरों का कार्यक्रम कराया गया। वायरल वीडियो में मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी दिखाई दे रही है।



वीडियो में मंच के एक ओर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीर लगी नजर आ रही है, जबकि दूसरी ओर महिला डांसर कार्यक्रम प्रस्तुत करती दिखाई दे रही हैं। इसी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर चर्चा को और बढ़ा दिया है।



सरकारी विद्यालय परिसर में इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि विद्यालय परिसर में होने वाले किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षा के वातावरण का ध्यान रखा जाना चाहिए।



सबसे बड़ा सवाल यह है कि विद्यालय परिसर में इस कार्यक्रम की अनुमति किसने दी? क्या कार्यक्रम के आयोजन से पहले संबंधित विभाग या विद्यालय प्रशासन से अनुमति ली गई थी? यदि कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक या अश्लील माने जाने वाले गाने बजाए जा रहे थे, तो उन्हें रोकने के लिए जिम्मेदार लोगों ने क्या कदम उठाया?



हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और वीडियो में दिख रहे कार्यक्रम की पूरी परिस्थितियां भी स्पष्ट नहीं हैं। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आयोजन किसकी अनुमति से हुआ, कार्यक्रम में कौन-कौन लोग शामिल थे और विद्यालय परिसर में इस तरह के कार्यक्रम के लिए निर्धारित नियमों का पालन किया गया था या नहीं।



फिलहाल शिक्षा विभाग या विद्यालय प्रशासन की ओर से मामले में आधिकारिक कार्रवाई अथवा जांच को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। अब नजर इस बात पर है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच करता है या नहीं और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो जिम्मेदारी किसकी तय होती है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता