ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सीतामढ़ी में तेजस्वी बोले- हवा-हवाई नहीं है 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा, पहली कैबिनेट में हस्ताक्षर करूंगा

SITAMARHI : बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद दूसरे और तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार किया जा रहा है. सभी दलों के नेता अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत

सीतामढ़ी में तेजस्वी बोले- हवा-हवाई नहीं है 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा, पहली कैबिनेट में हस्ताक्षर करूंगा
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI :  बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद दूसरे और तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार किया जा रहा है. सभी दलों के नेता अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए ताबड़तोड़ जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चुनावी रैली को संबोधित करने सीतामढ़ी पहुंचे.


सीतामढ़ी के रीगा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा कोई हवा-हवाई नहीं है. इस दौरान उन्होंने सत्ताधारी दलों के नेताओं के ऊपर जमकर निशाना साधा. साथ ही साथ तेजस्वी यादव ने महागठबंधन समर्थित कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अमित कुमार टुन्ना को वोट देकर जितने की अपील की. तेजस्वी ने कहा कि रीगा की जनता अमित कुमार टुन्ना को एक बार फिर से अपना विधायक चुनें.


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों से दवाई, कमाई और बच्चों की पढ़ाई छीन ली. इस कारण इस सरकार की विदाई तय है. हमारी सरकार बनी तो कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख नौकरियों पर हस्ताक्षर करेंगे.आईटी सेक्टर की स्थापना होगी.


उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कोई कोरोना से नहीं मरे. भूख और इलाज के अभाव में लोगों की मौत हुई. इसके लिए राज्य एवं केंद्र सरकार तक दोषी हैं. बिहार के लोग इस सरकार से त्रस्त हैं. खासकर किसानों और युवा वर्ग को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है. बेरोजगारी चरम पर है. स्कूल में पढ़ाई की व्यवस्था चौपट है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता