ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

सीतामढ़ी में सरकारी कर्मी ने नेताओं के साथ उड़ाई शराबबंदी की धज्जियां, लगाए ठुमके, देखें वीडियो

SITAMARHI: होली पर सीएम नीतीश कुमार के कर्मचारी नगर पंचयात के पार्षदों और नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे के साथ शराब का जाम छलकाते नज़र आए. होली के मौके पर सभी ने जमकर शराबबंदी कानून की

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SITAMARHI: होली पर सीएम नीतीश कुमार के कर्मचारी नगर पंचयात के पार्षदों और नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे के साथ शराब का जाम छलकाते नज़र आए. होली के मौके पर सभी ने जमकर शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाई. बैरगनिया के नगर पंचायत कार्यालय के किरानी राकेश झा है जो नगर पंचायत के अध्यक्ष के बेटे राकेश साहू और नगर पंचायत के पार्षद रामबाबू पासी, पार्षद के बेटे विजय राउत, पार्षद के बेटे दीपक श्रीवास्तव और पार्षद प्रमोद महतो के साथ होली पर मटन के साथ शराब के जाम छलकाएं.


इस शराब पार्टी में नगर पंचायत कार्यालय के चपरासी रामबाबू पीछे नहीं है. वह भी पार्षदों के साथ झूम झूम कर शराब का मज़ा लेते रहे. इन बाबुओं ने न शराब पीने की शपथ भी ली होगी. लेकिन मौका होली का था बगैर शराब के सुखी होली कैसे गुजराते. सीतामढ़ी जिला प्रशासन यह दावा कर रहा है कि शराब के हर ठिकाने को ध्वस्त कर दिया गया है. शराब के हर धंधेबाज को पकड़ लिया गया है. लेकिन यह तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है.

नशे में लगाए ठुमके

शराब की पार्टी करते वार्ड पार्षद और कार्यालय के किरानी शराब के नशे में झूमते हुए ठुमके भी लगाए. इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि बिहार में शराबबंदी है. इन लोगों लिए कानून ठेंगे पर है. यह तस्वीर सीतामढ़ी में शराबबंदी की पोल खोलता है अब देखने की बात यह है कि यह शराब छलकाने वाले किरानी बाबुओं और नगर पंचायत के पार्षदों पर कब तक कार्रवाई होती है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता