ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

देवर ने अपनी भाभी से रचाई शादी, एक साल से चल रहा था दोनों का अफेयर

SITAMARHI : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल सीतामढ़ी पुलिस ने एक बड़ा मिसाल पेश किया है. पुलिस ने महिला थाने में ही देवर की शादी उसकी भाभी से कराई ह

देवर ने अपनी भाभी से रचाई शादी, एक साल से चल रहा था दोनों का अफेयर
First Bihar
3 मिनट

SITAMARHI :  एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल सीतामढ़ी पुलिस ने एक बड़ा मिसाल पेश किया है. पुलिस ने महिला थाने में ही देवर की शादी उसकी भाभी से कराई है. जिनका अफेयर पिछले से साल से चल रहा था. पुलिस की इस पहल की सराहना जिले भर में की जा रही है. आइये जानते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है.




दरअसल मामला सीतामढ़ी जिले के महिला थाना का है. जहां पुलिस की पहल से एक देवर की शादी उसकी भाभी से हो पाई. बताया जा रहा है कि जिस देवर की शादी कराई गई है, उसका अफेयर अपनी भाभी के साथ पिछले एक साल से चल रहा था. बताया जा रहा है कि संतोष सहनी के बड़े भाई दिनेश सहनी की मौत एक साल पहले करंट से हुई थी. जिसके बाद उसकी भाभी रंजीता अकेली हो गई थी. उनका एक मासूम बच्चा भी है. इस बीच संतोष सहनी बच्चे का ख्याल रखने के लिए अपनी भाभी के साथ रहने लगा.


देवर ने अपनी भाभी से रचाई शादी, एक साल से चल रहा था दोनों का अफेयर


गांव और समाज के कारण संतोष की भाभी रंजीता शादी की बात नहीं कह पा रही थीं. इधर संतोष ने भी शादी का किया हुआ वादा तोड़कर विवाह रचाने से इंकार करने लगा. इसकी भनक गांववालों को लगी. जैसे-तैसे ये मामला महिला थाने पहुंचा. महिला थाना की टीम गांव जाकर इस पूरे मामले की जानकारी ली. गांववालों ने देवर और भाभी के रिश्ते की बात पुलिस को बताई. गांववाले भी चाहते थे कि बच्चे के भविष्य को देखते हुए दोनों की शादी करा देनी चाहिए.


देवर ने अपनी भाभी से रचाई शादी, एक साल से चल रहा था दोनों का अफेयर


गुरूवार को पुलिस की पहल से महिला थाने में दोनों की शादी ख़ुशी-ख़ुशी संपन्न हुई. संतोष ने बताया कि वह अपनी पत्नी को काफी खुश रखेगा और बच्चे का भी बहुत ख्याल रखेगा. बताया जा रहा है कि 5 साल पहले रंजीता की शादी उसके पति दिनेश सहनी के साथ हुई थी. शादी के 3 साल बाद ही करंट से उनकी मौत हो गई, उनका एक बेटा भी है.


देवर ने अपनी भाभी से रचाई शादी, एक साल से चल रहा था दोनों का अफेयर


इस तरह सीतामढ़ी पुलिस ने समाज में एक सकारात्मक भूमिका निभाते हुए दोनों की शादी करा दी. थाने में पुलिसवालों ने दोनों को नई जीवन की शुरुआत के लिए आशीर्वाद दिए. इस तरह दो घरों में एकसाथ खुशियां मिलीं. एक मासूम बच्चे को फिर से उसके सिर पर पिता का छाया मिला. शादी संपन्न हो जाने के बाद दोनों के घरवाले काफी खुश नजर आये. वहां मौजूद सभी लोगों ने इस नए जोड़े को आशीर्वाद दिया. 


देवर ने अपनी भाभी से रचाई शादी, एक साल से चल रहा था दोनों का अफेयर



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता