ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

सीतामढ़ी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवकों की मौत

SITAMARHI : इस वक़्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई है. मामला सुप्पी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास क

सीतामढ़ी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवकों की मौत
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : इस वक़्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई है. मामला सुप्पी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, तेज रफ़्तार की वजह से यह हादसा हुआ है जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो युवकों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.


हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया. जबकि मृत युवक के पास से पुलिस को शराब की बोतल मिली है. पुलिस को आशंका है कि युवक शराब पीकर बाइक चला रहा था. हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है.


इधर सड़क हादसे में अपनी जान गंवाने वालों में रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी गांव के रहने वाले सोनू कुमार और पकड़ी गांव निवासी विनय कुमार के रूप में की गई है. वहीं, तीसरे युवक की अबतक पहचान नहीं की जा सकी है. बताया जा रहा है कि मृतक सोनू की शादी 23 अप्रैल को होने वाली थी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता