ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सीतामढ़ी में 4 नए कोरोना मरीज मिलने से लोगों में दहशत, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

SITAMARHI : बिहार में कोरोना का कहर तेजी के साथ बढ़ रहा है. बिहार के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी इलाकों में भी कोरोना ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : बिहार में कोरोना का कहर तेजी के साथ बढ़ रहा है. बिहार के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी इलाकों में भी कोरोना ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक सीतामढ़ी जिले से गुरूवार को 4 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही इस जिले में मरीजों की संख्या आधा दर्जन हो गई है. लोगों में भय का माहौळ कायम हो रहा है.


सीतामढ़ी में 6 पॉजिटिव मरीज मिलने के कारण जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. सीतामढ़ी में लगातार तेजी से कोरोना के मरीज की संख्या बढ़ रही है. गुरूवार को मिले सभी चारों सीतामढ़ी जिले के बोखरा के बताए जा रहे हैं जिसमें 3 पुरुष और 1 महिला शामिल है. सीतामढ़ी जिले में बुधवार को भी एक 55 वार्षिय महिला कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आई थी, जो पूपरी प्रखंड की थी.


मंगलवार के दिन कोरोना ने सबसे पहले सीतामढ़ी में दस्तक दी. इस जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज सीतामढ़ी में नानपुर से सामने आया था. अचानक से सीतामढ़ी में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता