ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सीतामढ़ी जेल में DM-SP ने की छापेमारी, जेल अधीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण, वेतन कटौती का आदेश

सीतामढ़ी जेल में डीएम रिची पांडेय और एसपी ने औचक छापेमारी कर वार्डों व कैदियों की गहन तलाशी ली। जेल अधीक्षक ड्यूटी से नदारद पाए गए, जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया और वेतन कटौती का आदेश दिया गया है।

बिहार
जेल में मचा हड़कंप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी डीएम रिची पांडेय और एसपी के नेतृत्व में जेल में छापेमारी की गयी। इस दौरान जेल के विभिन्न वार्डों और कैदियों के सेलों की गहन तलाशी ली गई। डीएम रिची पांडे ने बताया कि जेल में आपराधिक गतिविधियों की लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई।


उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न जघन्य कांडों में बंद करीब 300 कैदियों को ट्रांसफर किया जाएगा। ये कैदी शिवहर के जेल में शिफ्ट किए जाएंगे ताकि सीतामढ़ी जेल की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। छापेमारी के दौरान एक चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि जेल अधीक्षक अपनी ड्यूटी से नदारद पाए गए।


 इस पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनसे स्पष्टीकरण देने की मांग की है। साथ ही जेल अधीक्षक का एक दिन का वेतन भी काटने का निर्देश दिया गया है। सीतामढ़ी डीएम ने स्पष्ट किया कि जेल में कानून-व्यवस्था और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण होते रहेंगे। 

सीतामढ़ी जेल में DM-SP ने की छापेमारी, जेल अधीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण, वेतन कटौती का आदेश


सीतामढ़ी जेल में DM-SP ने की छापेमारी, जेल अधीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण, वेतन कटौती का आदेश

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता