ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

सीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

सीतामढ़ी के बेलसंड थाना क्षेत्र में एक दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मंदिर का प्रसाद खाने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बिहार न्यूज
इलाज के दौरान दोनों की मौत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI:सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान नवीन प्रसाद श्रीवास्तव (55 वर्ष) और उनकी पत्नी नीतू कुमारी (52 वर्ष) के रूप में हुई है। 


दोनों मूल रूप से बेलसंड थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में मुजफ्फरपुर में निवास कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, बुधवार को दंपती जमीन से जुड़े एक मामले के सिलसिले में अपने पैतृक गांव जाफरपुर आए थे। आवश्यक कार्य पूरा करने के बाद वे वापस मुजफ्फरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक मंदिर में उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया।


परिजनों का कहना है कि प्रसाद खाने के कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।


पति-पत्नी की एक साथ हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।


पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता