ब्रेकिंग
दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’

Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता

बेगूसराय के बछवाड़ा में बड़ा नाव हादसा हुआ है। ढाब नदी में करीब 20 लोगों से भरी नाव अचानक पलट गई। 18 लोग तैरकर बाहर निकल आए, जबकि 2 लोग लापता हैं। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं।

Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। बछवाड़ा थाना क्षेत्र में गंगा की सहायक ढाब नदी में लोगों से भरी एक नाव अचानक पलट गई। नाव पर करीब 20 लोग सवार थे। हादसा उस वक्त हुआ, जब सभी लोग दियारा इलाके से परवल की बुनाई कर वापस अपने घर लौट रहे थे।

नाव जैसे ही चमथा रजौली गांव के पास नदी के किनारे पहुंचने वाली थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते नाव पानी में पलट गई। नाव के पलटते ही उसमें सवार लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। चारों तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी और कई लोग अपनी जान बचाने के लिए नदी में तैरने लगे।

18 लोगों ने बचाई जान, दो अब भी लापता

हादसे के बाद राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि नाव पर सवार करीब 18 लोग किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकलने में सफल रहे। हालांकि, इस हादसे में दो लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। उनके नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए बछवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

परवल की बुनाई कर लौट रहे थे लोग

बताया जा रहा है कि नाव पर सवार लोग चमथा दियारा इलाके में परवल रोपने और उसकी बुनाई का काम करने गए थे। काम पूरा करने के बाद सभी लोग नाव से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चमथा रजौली बिचली ढाव के पास नाव किनारे पहुंचने से पहले ही अचानक असंतुलित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने भी नदी में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

'अचानक पलट गई नाव', घायल चंदन ने बताई पूरी घटना

हादसे में घायल चंदन कुमार और उनके दादा भोला महतो ने बताया कि वे लोग परवल रोपने के लिए चमथा दियारा गए थे। काम पूरा करने के बाद सभी लोग नाव से वापस लौट रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि कुछ ही देर में वे सुरक्षित नदी के किनारे पहुंच जाएंगे, लेकिन किनारे पहुंचने से ठीक पहले नाव अचानक पलट गई। नाव के पलटते ही लोग पानी में इधर-उधर बहने लगे। कुछ लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई, जबकि कुछ लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

दो लोगों की तलाश में जुटी पुलिस-प्रशासन

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि नाव पलटने की घटना में दो लोगों के लापता होने की सूचना मिली है। उनकी खोजबीन की जा रही है।लापता लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटने की तैयारी में है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि नदी में लापता दोनों लोगों का क्या हुआ। परिजनों की चिंता बढ़ गई है और पूरे इलाके की नजर अब राहत एवं बचाव अभियान पर टिकी हुई है। नाव हादसे की खबर फैलते ही चमथा रजौली और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट रहे हैं और लापता लोगों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।