ब्रेकिंग
NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦Bihar Politics : अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें तो तेजस्वी ने ली चुटकी, बोले- 'हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी...', फिर यह कैसे हो गया ? ✦Anant Singh News : कभी AK-47 तो कभी गोलीबारी, कभी हत्याकांड... पिछले 10 साल में कितनी बार जेल पहुंचे अनंत सिंह?✦Anant Singh News : 'मैं तीन में हूं न तेरह में...' अनंत सिंह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीरज कुमार का तंज, बोले- जैसा कीजिएगा वैसा भरिएगा!✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦Bihar Politics : अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें तो तेजस्वी ने ली चुटकी, बोले- 'हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी...', फिर यह कैसे हो गया ? ✦Anant Singh News : कभी AK-47 तो कभी गोलीबारी, कभी हत्याकांड... पिछले 10 साल में कितनी बार जेल पहुंचे अनंत सिंह?✦Anant Singh News : 'मैं तीन में हूं न तेरह में...' अनंत सिंह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीरज कुमार का तंज, बोले- जैसा कीजिएगा वैसा भरिएगा!

गयाजी एयरपोर्ट पर बैग में मिला संदिग्ध सामान, कोलकाता पहुंचते ही पकड़ा गया यात्री

Bihar Crime News: बिहार के गयाजी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से 110 ग्राम सोने का बिस्किट मिलने से हड़कंप मच गया। यात्री को कोलकाता एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया है। आखिर सोना कहां से आया और इसे ले जाने के पीछे क्या वजह थी? जानिए..

गयाजी एयरपोर्ट पर बैग में मिला संदिग्ध सामान, कोलकाता पहुंचते ही पकड़ा गया यात्री
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गयाजी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से 110 ग्राम सोने का बिस्किट बरामद होने का मामला सामने आया है. संदिग्ध वस्तु दिखाई देने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने बैग की जांच की, जिसमें सोना मिला. हालांकि, जांच पूरी होने से पहले ही संबंधित यात्री कोलकाता जाने वाली फ्लाइट से रवाना हो चुका था. इसके बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की मदद से उसे पकड़ लिया गया. फिलहाल यात्री से पूछताछ की जा रही है.


जानकारी के अनुसार, बुधवार को गयाजी एयरपोर्ट पर कोलकाता जाने वाली फ्लाइट के यात्रियों के सामान की हाई सिक्योरिटी स्कैनर से जांच की जा रही थी. इसी दौरान एक यात्री के बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी. सुरक्षा कर्मियों ने बैग की जांच की तो उसमें 110 ग्राम सोने का बिस्किट मिला.


बैग से सोना मिलने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने संबंधित एजेंसियों को इसकी जानकारी दी. तब तक यात्री फ्लाइट से कोलकाता के लिए रवाना हो चुका था. इसके बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया, जहां यात्री को पकड़ लिया गया.


कहां से आया सोना, जांच में जुटी एजेंसियां


यात्री के पास से सोना मिलने के बाद अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सोना कहां से लाया गया था और उसे कोलकाता ले जाने की वजह क्या थी. साथ ही सोने से जुड़े दस्तावेजों और उसके स्रोत की भी जांच की जा रही है.


फिलहाल इस मामले में यात्री से पूछताछ जारी है. जांच एजेंसियां मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं. सोने की बरामदगी के पीछे की वास्तविक वजह और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.