ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

रात में सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे सीतामढ़ी डीएम, मरीजों और परिजनों से लिया फीडबैक, बोले..लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

PHC का निरीक्षण करने के बाद सीतामढ़ी डीएम ने साफ-सफाई की स्थिति को बेहतर करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से फीडबैक भी लिया।

BIHAR
अस्पताल का निरीक्षण
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले के डीएम रिची पांडेय अचानक सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करने रात में पहुंच गये। अपने सामने डीएम साहब को देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस दौरान डीएम डुमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी वार्ड से लेकर प्रसव वार्ड तक गये और वहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिये। 


जिलाधिकारी रिची पांडेय ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने प्रसव वार्ड, इमरजेंसी वार्ड,लैब,एईएस वार्ड का निरीक्षण किया। 


एंबुलेंस की उपलब्धता की जानकारी ली गई। स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई की स्थिति को बेहतर करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले और किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो।

टैग्स