ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: बिहार में गाय का मांस पकड़ाया, भड़के लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस ने की 10 राउंड फायरिंग

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां परसौनी थाना क्षेत्र में परशुरामपुर चौक पर मंगलवार को सनसनीखेज घटना सामने आई, जब टेंपो में ले जाया जा रहा संदिग्ध गाय का मांस पकड़ा गया।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां परसौनी थाना क्षेत्र में परशुरामपुर चौक पर मंगलवार को सनसनीखेज घटना सामने आई, जब टेंपो में ले जाया जा रहा संदिग्ध गाय का मांस पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने तीन युवकों को पकड़ लिया, जिनमें से एक की पहचान मीनापुर के बलहा निवासी के रूप में हुई, जिसमें एक युवक की पहचान शाह हुसैन, उम्र 25 वर्ष, पिता मो अल्लाउद्दीन, घर पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर का रहने वाले के रुप में हुआ है, जबकि दो अन्य युवक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। 


जानकारी के मुताबिक, टेंपो में लगभग 100 से 200 किलोग्राम गाय का मांस लदा हुआ था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को पकड़कर थाने ले जाने का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस के कार्रवाई का विरोध किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बढ़ गई। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लगभग 10 राउंड हवा में फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए युवक को सुरक्षित रूप से थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की।


पुलिस का कहना है कि यह मामला केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि गाय के मांस की तस्करी और अवैध व्यापार से जुड़ा गंभीर मामला है। थाने और जिले के पुलिस अधिकारी पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इतनी बड़ी मात्रा में मांस कहां से लाई गई थी और इसका उपयोग कहां किया जाना था।


स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और गिरफ्तार युवक से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फरार दोनों युवकों की तलाश तेज कर दी गई है।फिलहाल स्थिति सामान्य है,आरोपी व ऑटो थाना में है।