ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

वकील ने कहा- सीएम नीतीश कुमार के सभा में जाउंगा शराब पीकर, पुलिस में दम है तो रोक कर दिखाए

SITAMADHI: एक वकील ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के 23 दिसंबर को होने वाली सभा में शराब पीकर पहुंचने का ऐलान कर दिया है. यही नहीं वकील चंदन ठाकुर ने कहा कि पुलिस में दम है तो व

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SITAMADHI: एक वकील ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के 23 दिसंबर को होने वाली सभा में शराब पीकर पहुंचने का ऐलान कर दिया है. यही नहीं वकील चंदन ठाकुर ने कहा कि पुलिस में दम है तो वह रोक कर दिखाए.


फेसबुक पेज पर लाइव आकर की घोषणा

वकील ने फेसबुक पर पेज पर लाइव आकर इसकी घोषण की है. जिसके बाद से पूरे सीतामढ़ी में यह बात चर्चा हो रही है. वकील का नाम ठाकुर चंदन  सिंह है जो पूर्व में भी कई मामलों में चर्चा रहे हैं.  ठाकुर चंदन सिंह कहा कि मैं नीतीश कुमार के सीतामढ़ी में होने वाले 23 तारीख के सभा में शराब पीकर आऊंगा पुलिस वाले को दम है तो रोक के दिखा दें. सीतामढ़ी में इस तरह के पूर्व में भी कई शराब धंधेबाज द्वारा हाथ में शराब की बोतल लेकर पुलिस को चुनौती दी गई थी. खुलेआम शराब तस्करी करने की बात भी कही गई थी और ऐसे में एक नया वीडियो जारी कर के अधिवक्ता ने पूरे पुलिस महकमे में खलबली मचा के रख दी है .सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी में 23 तारीख को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय है.




भगवान राम पर दर्ज कराया था केस

चर्चा में रहने के लिए वकील ने यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पर सीताजी पर आपत्तिजनक बयान देने पर मुकदमा दर्ज कराई थी. ठाकुर चंदन हमेशा विवादित कामों के लिए चर्चा में रहते हैं. इन्होंने एक बार सीतामढ़ी के सीजेएम की अदालत में भगवान राम पर ही केस दर्ज कर दिया था जिसके बाद से यह चर्चा में आए थे. उसके बाद ठाकुर चंदन ने महबूबा मुफ्ती पर भी मुकदमा दर्ज कराया था. यह वकील लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता