ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

एक विवाह ऐसा भी: सिंदूर लेकर कोर्ट पहुंची प्रेमिका, हथकड़ी लगे हाथों से प्रेमी ने भरी मांग, जानिए पूरा मामला

SITAMARHI: सीतामढ़ी जेल से कोर्ट आए कैदी का हथकड़ी में शुभ विवाह संपन्न हुआ है यह सुनकर शायद आपको अजीब लग रहा हो लेकिन यह हकीकत है दरअसल अपने प्रेमिका के अपहरण मामले में जेल में बं

 एक विवाह ऐसा भी: सिंदूर लेकर कोर्ट पहुंची प्रेमिका, हथकड़ी लगे हाथों से प्रेमी ने भरी मांग, जानिए पूरा मामला
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी जेल से कोर्ट आए कैदी का हथकड़ी में शुभ विवाह संपन्न हुआ है यह सुनकर शायद आपको अजीब लग रहा हो लेकिन यह हकीकत है दरअसल अपने प्रेमिका के अपहरण मामले में जेल में बंद कैदी का आज कोर्ट के आदेश पर हाथ में हथकड़ी पहने ही शुभ विवाह संपन्न हुआ. आपको बता दें कि सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया निवासी अर्चना के अपहरण मामले में राजा सीतामढ़ी जेल में बंद था. 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजा और अर्चना एक दूसरे से प्यार करते थे और एक दिन राजा अपनी प्रेमिका अर्चना को लेकर फरार हो गया. जिसके बाद अर्चना के पिता ने अपहरण का केस दर्ज करा दिया. इस मामले में पुलिस ने अपहरण केस में राजा को जेल भेज दिया. इस मामले में वह 7 महीने से सीतामढ़ी जेल में बंद है. आज सीतामढ़ी कोर्ट के आदेश के बाद जेल से सीतामढ़ी कोर्ट आए राजा की शादी अर्चना से करा दी गई. 


राजा नरकटियागंज का निवासी है. जबकि अर्चना सीतामढ़ी के बैरगनिया की निवासी है. जिले के कोर्ट कैंपस के शिव मंदिर में दोनों का विवाह संपन्न हुआ है. पुलिस कस्टडी में हाथ में हथकड़ी पहने ही राजा ने अर्चना की मांग में सिंदूर भरा और एक दूसरे के साथ सात जन्मो तक जन्म रहने की कसमें भी खाई. हालाकि शादी संपन्न होने के बाद राजा वापस फिर से सीतामढ़ी जेल चला गया. इस अजीबोगरीब शादी का गवाह दोनों लोगों का परिवार बना और दोनों परिवार के सहमति से इस शादी को संपन्न कराया गया है. फिलहाल राजा 7 महीने से सीतामढ़ी जेल में बंद है. अब देखने की बात है कि शादी हो जाने के बाद सीतामढ़ी जेल से राजा कब निकलता है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav

FirstBihar संवाददाता