ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

श्रीनगर में शहीद हुआ बिहार का लाल, सिर्फ 9 महीने पहले हुई थी आर्मी जवान की शादी

SITAMARHI : बिहार के एक लाल ने फिर से देश की लिए शहादत दी है. सीतामढ़ी के रहने वाले सुशील सिंह श्रीनगर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं. होली से पहले उनके घर पहुंची

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : बिहार के एक लाल ने फिर से देश की लिए शहादत दी है. सीतामढ़ी के रहने वाले सुशील सिंह श्रीनगर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं. होली से पहले उनके घर पहुंची इस खबर से कोहराम मच गया है. सिर्फ 9 महीने पहले ही जवान की शादी हुई थी. 


सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना इलाके के डुमरी कला गांव के रहने वाले आर्मी जवान सुशील कुमार सिंह श्रीनगर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं. बताया जाता है कि महज नौ माह पहले ही सुशील सिंह की शादी हुई थी. सुशील कुमार सिंह की शहादत की सूचना कर्नल ने फोन पर घर वालों को दी है. उन्होंने बताया कि श्रीनगर में गुरुवार को हुई बर्फबारी के दौरान उनकी तबियत खराब हो गई थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई. 


परिजनों ने बताया कि सुशील ने 2016 में जालंधर में आर्मी की नौकरी ज्वाइन की थी. इसी महीने के पहले हफ्ते सुशील जालंधर से श्रीनगर ट्रांसफर होकर आए थी. बीते 6 फरवरी को वे गांव से ड्यूटी ज्वाइन करने रवाना हुए थे. सुशील का शव शुक्रवार को सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव लाया जायेगा. बताया जाता है कि वर्ष 2015 में सुशील ने आर्मी ज्वाइन की थी और पिछले साल 20 मई, 2019 को उनकी शादी हुई थी. सुशील के मौत ही खबर मिलने के बाद से पूरे गांव मातम पसरा है. हर कोई मायूस है. गांव वाले उनकी बहादुरी की ही चर्चा कर रहे हैं.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता