ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

राजद विधायक के आगे शिक्षा विभाग का आदेश ठेंगे पर, जिसे चाहेंगे वहीं बनेगा प्रिंसिपल

SITAMARHI : सीतामढ़ी में राजद विधायक की मनमानी चलती है। सरकारी विभाग का आदेश भी उनके आगे नहीं चलता । लगता तो यहीं है शिक्षा विभाग के आदेश के उलट विधायक जी ने स्कूल का प्राध्या

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी में राजद विधायक की मनमानी चलती है। सरकारी विभाग का आदेश भी उनके आगे नहीं चलता । लगता तो यहीं है शिक्षा विभाग के आदेश के उलट विधायक जी ने स्कूल का प्राध्यापक के पद पर किसी और की ताजपोशी कर दी। अब किसकी मजाल जो विधायक जी के आदेश के खिलाफ काम करे। विभाग ने जिसको  प्रिंसिपल बनाने का आदेश जारी किया वह शिक्षक बिना प्रभार ग्रहण चुपचाप अपने घर लौट आएं।

राजद विधायक के आगे शिक्षा विभाग का आदेश ठेंगे पर, जिसे चाहेंगे वहीं बनेगा प्रिंसिपल

सीतामढ़ी के राजद के नगर विधायक सुनील कुशवाहा ने कुछ ऐसा ही कर कमाल कर दिखाया है। जिले के लक्ष्मी हाई स्कूल के प्रिंसिपल लक्ष्मी महतो के रिटायर होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पत्र जारी करके विनोद कुमार सिंह लक्ष्मी स्कूल का प्रधानाध्यापक का प्रभार लेने का आदेश जारी किया। लेकिन सीतामढ़ी के नगर विधायक सुनील कुशवाहा ने लक्ष्मी स्कूल पहुंचकर शिक्षक रामचंद्र प्रसाद यादव को घोषित प्रधानाध्यापक बनाकर माला पहना दिया।

राजद विधायक के आगे शिक्षा विभाग का आदेश ठेंगे पर, जिसे चाहेंगे वहीं बनेगा प्रिंसिपल

भले ही सरकार ने और डीईओ ने विनोद कुमार सिंह को प्रधानाध्यापक बनाने का पत्र जारी किया हो लेकिन सरकार और प्रशासन विधायक जी के आगे नतमस्तक है। यहां विधायक जी का अपना कानून चलता है। विधायक जी ने अपनी मर्जी से रामचंद्र प्रसाद यादव को स्कूल का प्रिंसिपल घोषित कर दिया। सरकारी आदेश और पत्र के आगे विधायक जी का मनमानी वाला कानून भारी पड़ा। बेचारे प्रिंसिपल का पद्भार ग्रहण करने पहुंचे विनोद कुमार सिंह मुंह लटकाएं बैरंग वापस लौट गए। इस पूरे मामले में प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता