ब्रेकिंग
‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी

सीतामढ़ी में PK का बड़ा बयान, कहा-यह वोट सरकार बनाने या हटाने का नहीं, व्यवस्था को जवाबदेह बनाने का है

PK ने शिक्षकों को सातवां वेतनमान और स्नातकों को 10 हजार नौकरी दिलाने की बात कही। उन्होंने NDA और RJD पर जाति के नाम पर वोट मांगने का आरोप भी लगाया।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

सीतामढ़ी: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) शिक्षक-स्नातक संवाद कार्यक्रम में शामिल होने सीतामढ़ी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिक्षक और स्नातक निर्वाचन को लेकर अपनी बात रखी।


 PK ने कहा कि यह वोट सरकार बनाने या हटाने के लिए नहीं, बल्कि पहले से बनी व्यवस्था को जवाबदेह बनाने के लिए है। उन्होंने दावा किया कि यह चुनाव बिहार में बैठे हुक्मरानों के मन में डर पैदा करेगा और उन्हें जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराएगा।



PK ने कहा कि अगर जनता किसी नेता को कुर्सी पर बैठा सकती है, तो काम नहीं करने पर उसे कुर्सी से हटा भी सकती है। उन्होंने शिक्षकों को सातवां वेतनमान और स्नातकों को 10 हजार नौकरी दिलाने की बात भी कही।


उम्मीदवारों को लेकर भी दिया बयान

कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर ने जन सुराज के पूर्व उम्मीदवार के दूसरी पार्टी में जाने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने डॉ. रश्मि और डॉ. विमोहन का जिक्र करते हुए कहा कि गुण-दोष के आधार पर दोनों अच्छे उम्मीदवार हैं। 


हालांकि, उन्होंने डॉ. रश्मि को जंगलराज वाली पार्टी का उम्मीदवार बताया, जबकि डॉ. विमोहन को जन सुराज का उम्मीदवार बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी बिहार के बेहतर भविष्य और रोजगार की बात करती है।


जाति की राजनीति पर साधा निशाना

प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज जाति और धर्म के आधार पर राजनीति नहीं करता। उन्होंने NDA और RJD के नेताओं पर जाति के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाया। 


PK ने कहा कि नेताओं को जाति की बजाय जनता के हितों की चिंता करनी चाहिए। उनके मुताबिक, कई नेता जनता के बजाय अपनी कुर्सी और अपने बच्चों के भविष्य की चिंता करते हैं।


प्रशांत किशोर के इन बयानों के बाद शिक्षक-स्नातक निर्वाचन और बिहार की राजनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।


टैग्स