ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

नीतीश कैबिनेट की मंत्री ने बाबू वीर कुंवर सिंह पर दिया विवादित बयान, शीला मंडल बोलीं.. एक हाथ कटा तो हो गई वाहवाही

SITAMARHI : सीतामढ़ी में शहीदों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंची बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल ने बाबू वीर कुंवर सिंह पर विवादित बयान दिया है. शील मंडल ने शहीद रामफ

नीतीश कैबिनेट की मंत्री ने बाबू वीर कुंवर सिंह पर दिया विवादित बयान, शीला मंडल बोलीं.. एक हाथ कटा तो हो गई वाहवाही
Anamika
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी में शहीदों के  श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंची बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल ने बाबू वीर कुंवर सिंह पर विवादित बयान दिया है. शील मंडल ने शहीद रामफल मंडल के श्रद्धांजलि सभा के दौरान राजपूत समाज से आने वाले वीर कुंवर सिंह पर विवादित बयान दे दिया. 




शीला मंडल ने कहा कि एक हाथ कट जाने पर राजपूतों के वीर कुंवर सिंह की इतनी वाह वाही हुई कि आज भी बच्चा बच्चा उनको जानता है, हर किताब में वीर कुंवर सिंह के बारे में बताया जाता है, लेकिन हमारे शहीद रामफल मंडल को कोई नहीं जानता. शीला मंडल ने आगे इसको जाति से जोड़ते हुए कहा कि रामफल मंडल शहीद हुए, अपनी जान की बलि दे दी लेकिन उनको इतना सम्मान नहीं मिला.

शीला मंडल ने कहा कि अति पिछड़ा जाति के गुणों को दबाया जाता था और दूसरे कुल के गुणों को बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जाता था.  रामफल मंडल के परिवार को देखकर दुख होता है, अगर ये दूसरे वर्ग से होते तो आज इनके भी बच्चे बड़े बड़े पदों पर होते और पदाधिकारी होते.  आपको बता दें कि रामफल मंडल आजादी की लड़ाई में शहीद हो गए थे और उनका घर बाजपट्टी  प्रखंड के मथुरापुर में है.  23 अगस्त 1943 को इन्हें ब्रिटिश सरकार द्वारा फांसी दे दिया गया था. इन पर 24 अगस्त 1942 को बाज़पट्टी चौक पर अंग्रेज सरकार के तत्कालीन सीतामढ़ी अनुमंडल अधिकारी हरदीप नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर राममूर्ति झा, हवलदार श्यामलाल सिंह और चपरासी दरबेशी सिंह को गड़ासा से काटकर हत्या करने का आरोप था.


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता