ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

मुखिया को खोज रहे बदमाशों ने पत्ता नहीं बताने पर युवती को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल

SITAMADHI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मुखि

मुखिया को खोज रहे बदमाशों ने पत्ता नहीं बताने पर युवती को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SITAMADHI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मुखिया को खोज रहे बदमाशों ने अचनाक से युवती को गोली मार कर घायल कर दिया। अब इस घटना को लेकर पुलिस की टीम भी हैरान है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी के सुरसंड में अचानक कुछ बदमाशों ने मुखिया के घर में घुसकर एक युवती पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाश मुखिया रविशंकर को खोजने आए थे लेकिन वह मौजूद नहीं था। लेकिन वहां मौजूद युवती से  जब मुखिया के बारे में पूछा तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। फिर बदमाशों ने फायरिंग कर दी।


बताया जा रहा है कि जख्मी युवती की पहचान रधाउर उतरी टोला वार्ड नंबर 8 निवासी अरविंद तिवारी की 18 वर्षीया पुत्री रिमझिम कुमारी के रूप में की गई है। इनको दो गोली लगी है जो बदमाशों के द्वारा चलाई गई है। जिसमें एक गोली दहशत फैलाने के लिए हवा में फायरिंग की गई थी। जबकि एक गोली उस युवती को पेट में जा लगी। जख्मी युवती का इलाज सीतामढ़ी शहर के निजी क्लीनिक में चल रहा है। 


उधर, घायल युवती का कहना है कि वह अपने कमरे में अकेले सो रही थी। उसके माता-पिता इलाज के लिए बाहर गए हुए हैं। दो बदमाश उसके घर पर आए और धमकी देकर दरवाजा खुलवाया। अंदर घुसने पर उसके ऊपर पिस्टल तान दी और कहा की मुखिया को फोन करके अभी के अभी बुलाओ। इनकार करने पर पहले एक गोली ऊपर चलाई फिर दूसरी गोली पेट में मार दी। 


युवती ने ये भी बताया कि उसके साथ मुखिया की शादी की बात चल रही है। वहीं मुखिया ने भी स्वीकार किया है कि हां उसके साथ शादी की बात चल रही थी। वो बदमाश कौन हैं जिनको मुखिया से अदावत है और मुखिया को क्यों ढूंढ रहे थे। वही सुरसंड पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ बताने से इनकार कर रही है।