ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

कद्दू चुराने से रोकने पर मालिक की पीट-पीटकर हत्या, आंखें भी फोड़ीं

SITAMADHI : बिहार हमेशा से अपने अजीबोगरीब चीज़ों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां कद्दू चुराने का विरोध करने पर एक

कद्दू चुराने से रोकने पर मालिक की पीट-पीटकर हत्या, आंखें भी फोड़ीं
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMADHI : बिहार हमेशा से अपने अजीबोगरीब चीज़ों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां कद्दू चुराने का विरोध करने पर एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह वारदात लगमा स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुई। यहां  खेत में लगे कद्दू चुराने आए चोरों ने किसान सुरेंद्र साह (40) को ईंट से कूचने के बाद चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान चोरों ने उसकी आंखें भी फोड़ दीं। सुरेंद्र साह लगमा गांव निवासी मौजे साह का पुत्र था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक, किसान सुरेंद्र साह के पांच कट्ठा खेत में लगे कद्दू की दो दिनों से चोरी हो रही थी। ऐसे में इसकी रखवारी के लिए वह खाने के बाद वह खेत पर गया था। अहले सुबह परिजनों को सूचना मिली कि सुरेन्द्र की हत्या कर दी गई है। परिजन का कहना है कि कद्दू चुराने आए चोरों का विरोध करने पर सुरेंद्र की बेरहमी से हत्या की गई है। हत्या की वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।


उधर, घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ रामकृ्ष्णा, डुमरा थानाअध्यक्ष अरेंद्र कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। हत्यारों का सुराग पाने के लिए डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल की जांच कराई। फॉरेंसिंक टीम ने मौके से कई सैंपल इकट्ठा किए हैं। पुलिस को कटा हुआ कद्दू भी मिला है।  डुमरा थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।