ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

खाने में छिपकली गिरने से गर्ल्स हॉस्टल की 30 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, कस्तूरबा गांधी गर्ल्स हॉस्टल की घटना

कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को खाना परोसा गया था, जिसे खाने के बाद छात्राएं बीमार हो गईं। छात्राओं में फूड पॉइजनिंग के लक्षण पाए गए।

BIHAR
खाने में छिपकली
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले के बेलसंड में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में एक अजीब घटना सामने आई, जब खाने में छिपकली गिरने के कारण 30 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। बुधवार रात रात्रि भोजन के बाद छात्राएं उल्टी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने लगीं, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।


यह घटना बेलसंड प्रखंड के भाटोलिया गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्रावास में हुई। जानकारी के मुताबिक, छात्राओं को जो खाना परोसा गया था, उसमें छिपकली गिर गई थी, लेकिन इसकी जानकारी उन्हें खाना खाने के बाद मिली। इसके बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बेलसंड अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।


सीतामढ़ी जिले के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. जावेद ने गुरुवार को बताया कि सभी छात्राओं की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हॉस्टल के शिक्षक मनोज कुमार ने बताया कि रसोइया ने बताया कि तैयार भोजन में छिपकली गिर गई थी, जिसके कारण यह घटना हुई।


टैग्स