ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

Bihar School News: भर-भराकर गिर गई सरकारी स्कूल की छत, हादसे में पांच बच्चे घायल; DM ने दिया केस दर्ज करने का आदेश

Bihar School News: बिहार के सीतामढ़ी में एक सरकारी स्कूल की छत अचानक गिर गई। हादसे के वक्त क्लासरूम में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इस घटना में पांच बच्चे घायल हुए हैं। डीएम ने दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

bihar school news
स्कूल की छत गिरी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar School News: बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी से आ रही है, जहां एक सरकार स्कूल की छत अचानक भर-भराकर गिर गई। इस हादसे में क्लासरूम में पढ़ाई कर रहे पांच मासूम बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, यह घटना सुप्पी प्रखंड के मनियारी पंचायत स्थित खरहिया प्राथमिक विद्यालय की है। घटना सोमवार की बताई जा रही है। सभी घायल पांच बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले ही ठेकेदार ने छत का प्लास्टर कराया था लेकिन काम घटिया होने की वजह से स्कूल के पहली कक्षा का छत गिर गया।


इस हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी घायल बच्चों को   इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीतामढ़ी डीएम रिची पांडे ने जेई तथा ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं स्कूल के प्रधान शिक्षक पर भी केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है। जिला प्रशासन की टीम पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता