ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

दो मूकबधिरों को फेसबुक पर हुआ प्यार, कोलकाता में कर ली शादी

SITAMARHI: सोशल मीडिया का ट्रेंड जब से शुरू हुआ है, तब से लोग हर चीज़ ऑनलाइन आर्डर करने लगे हैं। चाहे वह खाने की कोई चीज़ हो, कपड़े हो या राशन का सामान हो। लेकिन अब लोग अपना जीवनसाथी

दो मूकबधिरों को फेसबुक पर हुआ प्यार, कोलकाता में कर ली शादी
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI: सोशल मीडिया का ट्रेंड जब से शुरू हुआ है, तब से लोग हर चीज़ ऑनलाइन आर्डर करने लगे हैं। चाहे वह खाने की कोई चीज़ हो, कपड़े हो या राशन का सामान हो। लेकिन अब लोग अपना जीवनसाथी भी ऑनलाइन ही ढूंढ ले रहे हैं। ताज़ा मामला सीतामढ़ी का है, जहां 2 प्रेमी को उनका प्यार फेसबुक के ज़रिए मिला है। ख़ास बात तो यह है कि दोनों बोलने और सुनने में सक्षम नहीं हैं। 


कोलकाता की 18 साल की अलका और सीतामढ़ी के 22 साल के सुभाष की फेसबुक पर दोस्ती हुई। धीरे-धीरे इनकी दोस्ती गहरी होती चली गई और दोनों ने नंबर एक्सचेंज किया। वॉट्सएप पर वीडियो कॉल पर इशारों-इशारों में बातें होने लगी। फिर इनकी बातचीत वॉट्सएप पर शुरू हुई और दोनों को प्यार हो गया। अलका ने सुभाष को प्रपोज कर दिया। इसके बाद दोनों ने शादी की बात की और फिर सुभाष सीतामढ़ी से 700 किलोमीटर दूर सफर तय करते हुए कोलकाता बारात लेकर पहुंच गया। अब इस शादी की चर्चा हर जगह हो रही है।  


इस प्रेम कहानी को लेकर रीगा मील चौक के रहने वाले सुभाष ने बताया कि अलका और उनकी दोस्ती 3 महीने पहले फेसबुक के ज़रिये हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। जब दोनों ने अपने घरवालों से बताया तो रिश्ते को कबूल कर लिया गया। इसके बाद लड़के ने अपने दोस्तों और परिजनों के साथ कोलकाता पहुंचकर फेसबुक पर मिली प्रेमिका से शादी रचा ली। दोनों की शादी कोलकाता में हिंदू रीती रिवाज से हुई। अब नै नवेली दुल्हन सीतामढ़ी पहुंच चुकी है, जिसकी एक झलक देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई है। 

टैग्स