ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौत

SITAMARHI: बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी से आ रही है, जहां कार और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। एक साथ दो मौत के बाद घ

कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौत
First Bihar
3 मिनट

SITAMARHI: बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी से आ रही है, जहां कार और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। एक साथ दो मौत के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया है। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के लालू यादव चौक के विश्वनाथपुर फोरलेन की है। 



सीतामढ़ी नेशनल हाईवे के लालू यादव चौक पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो शख्स को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक डुमरा थाना क्षेत्र के कुम्हरा बिशनपुर में अपनी बेटी के घर कल भैंस खरीदने आए। आज सुबह वह अपने घर लौट रहे थे, तभी विश्वनाथपुर के पास लालू यादव चौक पर कार ने मोटरसाईकिल सवार को कुचल दिया। मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान नही हो पाई है। घटना के बाद कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया है। दुर्घटना के बाद कार अनियंत्रित होके सड़क किराने लुढ़क गई हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनो मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल पर अफरातफरी मची हुई है।



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ विश्वनाथपुर फोरलेन पर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के लालू यादव चौक की बताई जा रही है। घटना के वक्त कार विश्वनाथपुर फोरलेन पर जा रही थी। अचानक सामने से आ रही कार बाइक से टकरा गई। सूचना मिलने के बाद धीरे-धीरे लोगों की भीड़ मौके पर इकठ्ठा होने लगी। वहीं, पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कारवाई में जुट गई। घटना के बाद कार पास के झाड़ी में जा गिरी। वहीं, घटनास्थल पर हड़कंप मच गया है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav

FirstBihar संवाददाता