ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बाइक की ठोकर से दो युवकों की हुई मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। घटना बेला थाना क्षेत्र अन्तर्गत मलाही पंचायत के बनजरही गांव की है जहां बाइक सवार की ठोकर से दो

बाइक की ठोकर से दो युवकों की हुई मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। घटना बेला थाना क्षेत्र अन्तर्गत मलाही पंचायत के बनजरही गांव की है जहां बाइक सवार की ठोकर से दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मृतक की पहचान सुदिष्ठ राय के पुत्र प्रदीप कुमार और पंच नारायण राय के बेटे श्रवण कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। 


बाइक सवार की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात पता लगाने में जुटी है कि आखिर कौन लोग थे जिनकी बाइक से ठोकर लगी और दोनों की मौत हो गयी। इस घटना गांव में मातम का माहौल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता