ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: SSB जवान ने उठाया खौफनाक कदम, गोली मारकर दे दी जान; वजह तलाश रही पुलिस

SITAMARHI: सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एक एसएसबी जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। बैरगनिया बॉर्डर पर जवान की तैनाती थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जवा

बिहार: SSB जवान ने उठाया खौफनाक कदम, गोली मारकर दे दी जान; वजह तलाश रही पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एक एसएसबी जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। बैरगनिया बॉर्डर पर जवान की तैनाती थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जवान ने इतना बड़ा आत्मघाती कदम क्यों उठाया।


मृतक जवान की पहचान पंजाब के रहने वाले 45 वर्षीय जगमोहन सिंह के रूप में की गई है, जो सीतामढ़ी के भारत-नेपाल के बैरगनिया बॉर्डर तेनात थे। जगमोहन 20वीं बटालियन के जवान थे। इन्होंने अपने ही हथियार से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मचा है। एसएसबी जवान ने किस कारण से अपनी जान दी, पुलिस के सामने यह बड़ा सवाल है।


एसएसबी का कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। सीतामढ़ी जिला पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर एसएसबी जवान ने क्यों खुद के हथियार से गोली मारकर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता