ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

Bihar News: बिहार के इस जिले में एकसाथ 23 राजस्व कर्मचारी सस्पेंड, जिला प्रशासन के एक्शन से हड़कंप

Bihar News: सीतामढ़ी में जिलाधिकारी ने ड्यूटी से गायब और सामूहिक हड़ताल पर गए 23 राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। डीएम ने संबंधित अंचल अधिकारियों को जांच और रिपोर्ट का निर्देश भी दिया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में राजस्व विभाग के 23 कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम ने कार्य में लापरवाही, असंवेदनशीलता और कार्यस्थल पर लगातार अनुपस्थित रहने के आरोप में सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें से 21 कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर थे, जबकि दो अन्य पर व्यक्तिगत आरोप लगे हैं।


दरअसल, बीते 7 मई 2025 से विभिन्न अंचलों के राजस्व कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर चले गए थे। जिला प्रशासन की ओर से सभी को ड्यूटी पर वापस लौटने का निर्देश दिया गया था, लेकिन आदेश की अवहेलना करने पर अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी।


डीपीआरओ कमल सिंह ने बताया कि, "देश की वर्तमान परिस्थितियों की संवेदनशीलता, सरकारी कार्यक्रमों के बाधित होने और अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी को गंभीर मानते हुए डीएम ने 23 कर्मियों को निलंबित कर दिया है।" निलंबन के दौरान सभी कर्मचारियों को नए मुख्यालयों में योगदान देना अनिवार्य किया गया है।


जिन राजस्व कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है, उनमें बाजपट्टी अंचल कार्यालय में तैनात भूषण कुमार, पंकज कुमार, अजीत कुमार पोद्दार, संतोष कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार, श्रीमती रिंकी कुमारी, रीगा अंचल कार्यालय में तैनात अमरदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, अविनाश कुमार, मेजरगंज अंचल कार्यालय में पदस्थापित शिव कुमार, विकास कुमार, रवि कुमार, सुप्पी अंचल कार्यालय: सतीश चंद्र मानव, पवन कुमार, राजू कुमार, राहुल कुमार, रोहित पासवान और बथनाहा अंचल कार्यालय में सुनील कुमार शामिल हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता