ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : पोखर में डूबने से 2 बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी से आ रही हैं, जहां पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव को पानी से बहार

बिहार : पोखर में डूबने से 2 बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी से आ रही हैं, जहां पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव को पानी से बहार निकाला गया. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है.


बताया जाता है कि दो बच्चे पोखर में नहाने के लिए गये थे. इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वो डूब गए. घटना के बाद आसपास के लोगों ने बचाने की कोशिश की. लेकिन, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. हालांकि बाद में ग्रामीणों की मदद से दोनों मृतकों के शव को पानी से बाहर निकाला. इसके बाद घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है. 


जानकारी के मुताबिक, घटना परिहार थाना क्षेत्र के अंदौली गांव की है. दोनों मृतक की पहचान अंदौली गांव निवासी के रूप में हुई है. इसमें एक नाम दिलनवाज है. वहीं, दूसरे का नाम दानिश बताया जा रहा है. एक साथ दो मासूम की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता