ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar News: बिहार की महिला CO को थानेदार ने थाने में बंद किया, रो- रोकर दारोगा से छोड़ने की लगाती रही गुहार, VIDEO वायरल

SITAMARHI: सीतामढ़ी के परिहार में थाना प्रभारी और सीओ में पिछले दिनों जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान सीओ ने थाना प्रभारी की चप्पलों से पिटाई भी कर दी थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इ

Bihar News: बिहार की महिला CO को थानेदार ने थाने में बंद किया, रो- रोकर दारोगा से छोड़ने की लगाती रही गुहार, VIDEO वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी के परिहार में थाना प्रभारी और सीओ में पिछले दिनों जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान सीओ ने थाना प्रभारी की चप्पलों से पिटाई भी कर दी थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें थाना प्रभारी ने सीओ को ही थाने में बंद कर दिया। अब इस मामले में कार्रवाई की मांग हो रही है।


बिहार के सीओ संघ द्वारा यह घोषणा कर दिया गया है कि परिहार थाना प्रभारी राजकुमार गौतम पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक पूरे बिहार के किसी भी थाने में जनता दरबार जो भूमि विवाद से संबंधित लगाया जाता है, उसमें सीओ भाग नहीं लेंगे। इसके बाद यह मामला तुल पकड़ने लगा है।


दरअसल, बीते सप्ताह परिहार थाना में शराब नष्ट करने के विवाद पर परिहार के सीओ मोनी कुमारी और परिहार के थाना प्रभारी राजकुमार गौतम के बीच विवाद हो गया था। मामला इतना आगे बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई थी और थाना प्रभारी ने जहां एक थप्पड़ को जड़ दिया था तो वहीं सीओ ने भी थाना प्रभारी की चप्पलों से पिटाई कर दी थी।


इसके बाद सीतामढ़ी डीमृत्य पांडे और एसपी मनोज कुमार तिवारी को परिहार थाना पहुंचना पड़ा था और मामले को खत्म करने की कोशिश की गई थी। अब इस मामले में एक नया वीडियो शनिवार से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि सीओ को थाने में थाना प्रभारी के आदेश के बाद बंद कर दिया गया था और सीओ इसमें रोती भी लगती दिखाई दे रही हैं।





रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता