ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : मॉर्निंग वॉक पर निकले थे पांच लोग, सड़क हादसे में दो बुजुर्गों की हो गई दर्दनाक मौत

SITAMARIH: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां भीषण सड़क हादसे में मार्निंग वॉक पर निकले दो बुजुर्गों की दर्दनाक मौत हो गई। शनि

बिहार : मॉर्निंग वॉक पर निकले थे पांच लोग, सड़क हादसे में दो बुजुर्गों की हो गई दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARIH:  खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां भीषण सड़क हादसे में मार्निंग वॉक पर निकले दो बुजुर्गों की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार की सुबह पांच लोग मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही वाहन ने दो बुजुर्गों को रौंद डाला। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग बाल-बाल बच गए।


घटना सूतीहारा थाना इलाके के बारा गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि पांच लोग सुबह सुबह टहलने के लिए अपने घर से निकले थे। इसी दौरान तीन लोग तो काम के लिए अपने खेतों की ओर चले गए लेकिन दो बुजुर्गों को तेज गति से आ रहे वाहन ने रौंद डाला। घटना को अंजाम देने के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए। खून से लथपथ एक बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे को जख्मी को स्थानीय लोग अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक की पहचान बरा गांव निवासी 60 वर्षीय लक्ष्मण पासवान और 70 वर्षीय नथुनी सिंह के रूप में हुई है। इधर, स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स