ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: मिड डे मील में सड़ा हुआ अंडा खाने से मना किया तो आपे से बाहर हो गए हेडमास्टर साहब, दर्जनभर से अधिक बच्चों को पीट-पीटकर पहुंचा दिया अस्पताल

SITAMARHI: बिहार में मिड डे मील की बदहाली किसी से छुपी नहीं है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए दिन मघ्यान भोजन में गड़बड़ी की शिकायतें आती रही हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया

बिहार: मिड डे मील में सड़ा हुआ अंडा खाने से मना किया तो आपे से बाहर हो गए हेडमास्टर साहब, दर्जनभर से अधिक बच्चों को पीट-पीटकर पहुंचा दिया अस्पताल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SITAMARHI: बिहार में मिड डे मील की बदहाली किसी से छुपी नहीं है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए दिन मघ्यान भोजन में गड़बड़ी की शिकायतें आती रही हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां मिड डे मील में मिले सड़े हुए अंडे और कीड़ा युक्त भोजन खाने से जब बच्चों ने मना किया तो स्कूल के हेडमास्टर आपे से बाहर हो गए और बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। हेडमास्टर ने एक के बाद एक 13 बच्चों को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया।


दरअसल, पूरा मामला सीतामढ़ी जिले के चोरौत थाना क्षेत्र के परिगामा पंचायत में स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, का है, जहा परिगामा के प्रधानाचार्य ब्रजेश कापर ने विद्यालय में पढ़ रहे लगभग तेरह बच्चों को‌ मार-पीट कर घायल कर दिया। घायल बच्चों ने कहा कि हम लोग पूर्व की भांति विद्यालय में पढ़ने गए थे। हमलोगों को सड़ा हुआ एवं कूड़ा युक्त खाना खिलाया जाता है। बीते दिन हम लोगों को प्रधानाध्यापक बृजेश कापर के द्वारा सड़ा हुआ फल का वितरण किया गया, जिसे हम लोगों ने लेने से मना कर दिया।


बच्चों का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर हेडमास्टर ब्रजेश कापर ने अलग-अलग प्रश्न पूछ कर बेरहमी से हम बच्चों की पिटाई कर दी। पिटाई की जानकारी पाकर बच्चों के अभिभावकों ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर स्कूल पंहुची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चोरौत में भर्ती कराया। डॉक्टर विकास कुमार ने बताया कि सभी जख्मी बच्चों का इलाज किया गया है। बच्चों के हाथ बांह और आंखों में चोटें आई हैं। सभी बच्चों का प्राथमिक इलाज किया गया है। 


पूरे मामले पर बीईओ सुधीर राय ने कहा कि घटना की जानकारी हमें नहीं है। अगर शिक्षक ने पीटाई की है तो वह निंदनीय है। जांच करते हुए दोषी शिक्षक पर कार्रवाई करेंगे। घायल बच्चों में परिगामा गांव निवासी वर्ग 8 के छात्र अमित कुमार, लव कुमार, अजीत कुमार, विक्की कुमार, सचिन कुमार, मणि कुमारी, शिवम कुमार, अमित कुमार, अजय कुमार, वर्ग 7 के छात्र लभ कुमार, लक्ष्मी कुमारी, सपना कुमारी, खुशी कुमारी वही वर्ग 6 के छात्र ऋषि कुमार हैं। परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता