ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पापा के साथ बुआ के घर आया था डेढ़ साल का अमन

SITAMARHI: सीतामढ़ी में बुआ के घर आए एक डेढ साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार के लोग बातचीत में व्यस्त थे, तभी डेढ़ साल का बच्चा खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में गिर गय

बिहार: पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पापा के साथ बुआ के घर आया था डेढ़ साल का अमन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में बुआ के घर आए एक डेढ साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार के लोग बातचीत में व्यस्त थे, तभी डेढ़ साल का बच्चा खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में गिर गया और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


दरअसल, अपने पापा के साथ बुआ के घर आए 18 माह के मासूम बच्चे की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है। घटना सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड के पटेल नगर मोहल्ले की है। जहां मनीष शर्मा अपने बेटे को बुआ के घर लाए थे। इसी दौरान खेलते खेलते बच्चा लापता हो गया था। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला।


कुछ घंटे के बाद मासूम बच्चा पानी भरे गड्ढे में मृत पाया गया। 18 माह के बच्चे का नाम अमन कुमार है। उसके मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मनीष शर्मा सोनबरसा प्रखंड के बसंतपुर गांव के रहने वाले हैं। बच्चे का शव बरामद होने के बाद गांव में मातम का माहौल कायम है। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता